हरिद्वार

कोर विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थियों ने किया प्रेस क्लब हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण

कमल मिश्रा 

हरिद्वार, 23 सितंबर कोर विश्वविद्यालय, रुड़की के कॉलेज ऑफ मीडिया स्टडीज के विद्यार्थियों ने बुधवार को प्रेस क्लब हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों के साथ विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा डबास एवं सहायक प्रोफेसर पराग रंजन भी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल से मुलाकात की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पत्रकारिता एवं मीडिया के विभिन्न पहलुओं पर उनके साथ संवाद किया तथा समाचार संकलन, रिपोर्टिंग और समाचार लेखन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ अपने व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए रिपोर्टिंग की तकनीक, समाचार के लिए तथ्य जुटाने, साक्षात्कार लेने, घटनास्थल से रिपोर्ट तैयार करने तथा पत्रकारिता में तथ्यों की विश्वसनीयता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।


इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना तथा उन्हें पत्रकारिता के वास्तविक कार्यक्षेत्र से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ संवाद को अपने लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।
डॉ. पूजा डबास ने कहा कि इस प्रकार के इंडस्ट्री एवं फील्ड विजिट विद्यार्थियों को पत्रकारिता की व्यावहारिक बारीकियों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!