Blog

नंद विहार कॉलोनी वासियों ने मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता को लड्डुओं से तोल दिया पूर्ण समर्थन,कहा वार्ड समस्या मुक्त कर बनाऊंगी सुंदर

इमरान देशभक्त 

 रुड़की।मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता का नंद विहार कॉलोनी वासियों द्वारा भव्य रूप से स्वागत किया गया तथा उन्हें लड्डुओं से तोलकर अपना पूर्ण समर्थन दिया गया।इस अवसर पर विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मेयर पद की प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया तथा नंद विहार वासियों द्वारा दिए गए इस अपार समर्थन के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जितना अपार जन समर्थन और आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी की मेयर प्रत्याशी को रुड़की में मिल रहा है,उससे ऐसा लग रहा है कि रुड़की नगर में उनकी ऐतिहासिक जीत होने जा रही है।जनसेवा और धार्मिक कार्यक्रमों में लगातार अपनी सेवाएं देने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें इसी आधार पर मेयर का टिकट दिया है और वह जनता के आशीर्वाद से इस पद पर चुने जाने के बाद नगर के विकास के लिए बेहतर कार्य तथा जनता की सेवा करने में पीछे नहीं हटेंगी।

समाजसेवी राहुल बंसल ने कहा कि पूरा नंद विहार क्षेत्र आज पूजा गुप्ता के साथ है तथा उन्हें चुनाव में विजय अवश्य प्राप्त होगी।इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी प्रियना,दीपक कुमार,आदेश सैनी,भानु प्रताप,रनित वालिया,दीपक कुमार, विजयपाल,सौरभ गुप्ता,सुधीर शांडिल्य,आशीष सैनी, राजकुमार सैनी,मोहित त्यागी,सुभाष सैनी, अमित कुमार,मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!