Blog

जल्द ही प्रदेश के सभी ब्लॉको में खुलेंगे ओपन जिम

ओपन जिम खुलने से हर वर्ग को होगा लाभ - रेखा आर्या

कमल मिश्रा 

देहरादून।  प्रदेश के युवाओ को खेल विभाग जल्द ही खुशखबरी देने जा रहा है। दरसअल खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा पूर्व में हर ब्लॉक में युवाओ के लिए एक ओपन जिम खोलने की घोषणा की गई थी ।जिसके क्रम में खेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तर पर ओपन जिम को लेकर विभाग की और से प्रस्ताव बना लिया गया है।जल्द ही इसका जिओ जारी करते हुए, भूमि चयन की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए हर ब्लॉक में ओपन जिम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कई युवक/महिला मंगल दलों की और से उन्हें ब्लॉकों में ओपन जिम खोलने के लिए कहा गया था।ऐसे में उनकी और से इस तरफ प्रयास किया गया जो कि जल्द ही धरातल पर उतरने जा रहा है।साथ ही कहा कि इन ओपन जिमों के द्वारा हमारे युवक स्वस्थ्य होंगे ।उन्हें कहीं अन्यत्र जाने की आवश्यकता नही होगी।कहा कि इन ओपन जिमों में हमारे युवाओ को वह हर एक सुविद्या प्राप्त होगी जिनकी उन्हें जरूरत है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!