राजविहार फेज थर्ड में सीवर कार्य के पश्चात् सड़को का कार्य न होने पर क्षेत्र की जनता परेशान, बरसात में घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
कॉलोनी की महिलाओं और लोगों ने स्थानीय विधायक पर लगाए क्षेत्र की समस्याओं को नज़रंदाज़ करने के आरोप

कॉलोनी वासियों ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाई, क्षेत्र में सड़क व नाली की समस्या पर भड़के कॉलोनीवासी
आगामी होने वाले चुनाव को लेकर भी हुई गहन चर्चा।
राजविहार फेज थर्ड का दुर्भाग्य है कि दो हिस्सों में बंटा हुआ है लगभग 70प्रतिशत निगम क्षेत्र में तो 30 प्रतिशत ग्रामीण में।
उत्तराखण्ड उवाच (कमल मिश्रा)
हरिद्वार। राजविहार फेज थर्ड की जनता का ना ही कोई सुनने वाला और ना ही कोई इनका मुखिया है उक्त बाते बैठक में लोगों ने कही । आपको बताते चले कि गड्ढे वाली कालोनी के नाम से फेमस राजविहार फेज थर्ड जगजीतपुर में लगभग 24 वर्ष पूर्व में काटी गई थी। जो कि सबसे बड़ी कॉलोनी कही जाती है। धीरे धीरे कॉलोनी में एक के बाद एक मकान बनते रहे लोगों ने अपनी सारी मेहनत से कमाई जमा पूंजी यहाँ लगा दी। लेकिन कालोनी के लोग आज भी मुख्यतः नाली और सड़क की समस्या से जूझ रहे है। आये दिन लोगों के सड़क ओर नाली को लेकर विवाद बना रहता है।

यहां पर अभी दो वर्ष पूर्व केंद्र की योजना पर पहले पानी की सुविधा तो मिली लेकिन वहीं सरकार ने पानी का सारा कार्यभार ठेके पर दे दिया जिससे मनचाहे बिल आने लगे और जनता त्रस्त हुई है जिसके लिए कहीं बार स्थानीय पार्षद उनके खिलाफ ने धरना प्रदर्शन भी किया।
अब वहीं केंद्र की योजना के आधार पर सीवर का कार्य शुरू हुआ जो कि कॉलोनी के लिए एक वरदान से कम नहीं है ।
सीवर कार्य तो चल रहा है लेकिन मनमाने ढंग से, ओर वहीं जहां सीवर डाली गई है वहां पर अधिकतर गलियों में सड़क कार्य ने होने से बरसात में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
क्षेत्र में कही पर भी नालियां भी नहीं है जिससे बरसात का पानी भी इकट्ठा ही रहा है आने वाला समय मच्छरों का है डेंगू फैलने का खतरा भी बना रहता है।
इन्हीं समस्याओं को लेकर आज क्षेत्रवासियों ने एकत्र होकर स्थानीय विधायक एवं संबंधित अधिकारियों से मिलकर शीघ्र सभी सड़कों के निर्माण कार्य करने को लेकर अपनी बात कही ।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि उनकी विधायक आदेश चौहान से बात हुई है उनका आश्वासन हैं कि 15 अगस्त के बाद सभी गलियों में सड़कों का कार्य शुरू किया जाएगा।
जनता का कहना है कि इस कॉलोनी का कोई मुखिया नहीं है विधायक ने भी 15 वर्षों के कार्यकाल में अनदेखी ही की है।
यहां की जनता ने कहा कि अब तक बहुत कुछ सहा है अब और कितना सहना पड़ेगा। अगर अभ भी कार्य नहीं हुआ तो लोगों को सड़कों पर उतरने पर मजबूर होना पड़ेगा।
राजविहार फेज थर्ड का दुर्भाग्य है कि दो हिस्सों में बंटा हुआ है लगभग 70प्रतिशत निगम क्षेत्र में तो 30 प्रतिशत ग्रामीण में।




