एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

कश्यप घाट से गूंजा स्वच्छता का संकल्प , स्वच्छता एवं गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाकर दिया स्वच्छ हरिद्वार का संदेश

कमल मिश्रा

हरिद्वार।  ऋषिकुल चौक स्थित कश्यप घाट पर जिला अधिकारी हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की प्रेरणा से नगर निगम हरिद्वार, आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वच्छता एवं गाजर घास उन्मूलन अभियान आयोजित किया गया।

आज चलाए गए इस  अभियान में प्रमुख उपलब्धियाँ रही

10 कट्टे सूखा कचरा एकत्रित कर वैज्ञानिक निस्तारण हेतु नगर निगम को सुपुर्द किया गया।

गाजर घास का व्यापक उन्मूलन कर स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण का संदेश दिया गया।

)

स्थानीय दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गार्बेज बैग वितरित किए गए, ताकि वे अपने प्रतिष्ठानों का कचरा निर्धारित स्थान पर एकत्रित कर सकें।

यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जन-जन का संस्कार बनाने का एक सार्थक प्रयास है।

इस अवसर पर स्वछता को लेकर सभी को संकल्प दिलाई कि स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि अपनी जीवनशैली बनाएं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!