Blog

रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल में अब साइकोलॉजिस्ट करेंगी मानसिक रोगियों का उपचार

मिशन का उद्देश्य  है कि अधिक से अधिक रोगियों को स्वस्थ जीवन प्रदान कर स्वस्थ्य भारत निर्माण  के संकल्प में योगदान देना - डॉ संजय शाह  निदेशक

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार। स्वामी विवेकानंद द्वारा संचालित स्वामी राम प्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल में साइकोलॉजिस्ट एवं साइक्लोथैरेपिस्ट डॉ श्याम लता जुयाल मानसिक रोगियों की देगी परामर्श और उपचार।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ संजय शाह ने बताया कि प्रत्येक रविवार को 10 बजे से 1 बजे तक डॉ श्याम लता जुयाल मानसिक रोग से पीड़ित रोगियों को परामर्श देंगी।

डॉ श्याम लता जुयाल ने बताया कि मनुष्य के दिमाग में नकारात्मक विचार व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को खराब करते हैं। मानसिक रोगी के दिमाग में विभिन्न प्रकार के भ्रम पैदा करने वाले विचार उत्पन्न होते है जो शारीरिक एवं मानसिक बीमारी पैदा करते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य हमारे मन की एक स्थिति है जिसमें हमारे भावनात्मक संबंध जैसे परिवार के साथ संबंध पति-पत्नी, माता-पिता, बच्चो के साथ संबंध आदि आते हैं ।

खराब मानसिक स्थिति व्यक्ति को तनाव पैदा करती है और दिन प्रतिदिन तनाव से बहुत सारी मानसिक और शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती है मानसिक बीमारी के कुछ सामान्य लक्षण जैसे विगत सप्ताह से ज्यादातर समय उदासी महसूस करना, अकारण घबराहट महसूस होना, आसपास लोगों से बिना कारण मनमुटाव करना, मन में बार-बार नकारात्मक विचार आना, एक कार्य को बार-बार करना, बिना मेडिकल के कारण अक्सर सरदर्द ओर बदन दर्द होना, बहुत बुरे बुरे सपने ,आना हर समय रोने का मन करना, अकेलापन महसूस करना, नींद ना आना, शराब सिगरेट वीडियो गेम, फोन आदि पर अत्यधिक निर्भर होना इस तरह के मानसिक रोगों की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को इस तरह के लक्षण महसूस होते हैं तो वह प्रत्येक रविवार को रामप्रकाश चिकित्सालय में हमसे संपर्क कर परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!