Blog

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की रोवर रेंजर इकाई ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर निकाली जागरूकता रैली 

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की रोवर रेंजर इकाई ने एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। महाविद्यालय की रोवर रेंजर इकाई के प्रभारी डॉ यशवंत सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नगर पालिका चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में रैली निकाली और लोगों को कृमि रोकथाम के विषय में जागरूक किया। रैली संयोजक डॉ यशवंत सिंह ने बताया कि अक्सर स्वच्छता के अभाव में बच्चों के शरीर में कृमि घर कर जाते हैं जिससे बच्चों में खून की कमी एवं कुपोषण जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। एल्बेंडाजोल दवाई पूरी तरह से प्रमाणित एवं सुरक्षित है और बच्चों तथा किशोरों के लिए बहुत ही आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या डॉ रजनी लस्याल, डॉ० किशोर सिंह चौहान, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ खुशपाल, डॉ विनीत कुमार, डॉ सुगंधा वर्मा, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ प्रभात कुमार सिंह, नेहा बिष्ट, डॉ रामचंद्र नौटियाल, डॉ मनोज सिंह बिष्ट,  स्वर्ण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!