Blog

आपदा में सेवा को तत्पर वैश्विक नेटवर्क हैं रेड क्रॉस. – प्रो बत्रा

कमल मिश्रा 

 हरिद्वार 29 अगस्त 2025। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा द्वारा पंजाबी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राज्यीय यूथ रेड क्रॉस ट्रेनिंग कार्यक्रम से प्रशिक्षित होकर लौटी एस एम जे एन पी जी महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस ईकाई के आज महाविद्यालय पहुँचने पर प्राचार्य कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से रेड क्रॉस नोडल अधिकारी यादविंदर सिंह के नेतृत्व में बी ए के छात्र अमन पाठक तथा बी एस सी के दिव्यांशु नेगी, दिव्यांशु गैरोला, विकास, निशांत सिंह ने प्रतिभाग किया। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में रक्तदान के शतकवीर श्री ओम प्रकाश गुप्ता ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। नोडल अधिकारी यादविंदर सिंह ने बताया कि छात्रों ने कार्यक्रम में सी पी आर, फायर प्रबंधन, प्राथमिक उपचार के बारे में जाना। ट्रेनिंग कार्यक्रम में आयोजित लक्की स्टार सत्र में महाविद्यालय को प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य तथा जिला नोडल अधिकारी रेड क्रॉस प्रो सुनील कुमार बत्रा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि रेड क्रॉस एक ऐसा वैश्विक नेटवर्क हैं जो आपदा, सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के समय सहायता प्रदान करता हैं तथा मानवीय मूल्यों का संवर्धन करता हैं। उन्होंने कहा आज हम सभी को सामूहिक रूप से मानवता के लिए कार्य करने की आवश्यकता हैं। डॉ बत्रा ने बताया कि गढ़वाल मंडल से केवल एक मात्र एस एम जे एन कालेज की टीम ने इस कैम्प में भाग लिया ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो विनय थपलियाल, डॉ मनोज कुमार सोही, डॉ शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, विनीत सक्सेना, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ पल्लवी, डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ पदमावती तनेजा, डॉ मनीषा पांडे, डॉ अनुरिशा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!