Blog

शिवालिक नगर पालिका चुनाव में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाएंगे  संजीव चौधरी

 

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रखर वक्ता और प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल संजीव चौधरी ने संभाली शिवालिक नगर पालिका चुनाव की कमान। संजीव चौधरी अब भाजपा से पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी राजीव शर्मा के साथ श्रीकृष्ण जी की भूमिका में उतर आए है । संजीव चौधरी की इस भूमिका से कांग्रेस सहित  अन्य विपक्षी दलों में खलबली मची  हुई है।

आपको बताते चले कि संजीव चौधरी की युवाओं में अच्छी पैठ  होने के साथ साथ संपूर्ण  शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में अच्छी पकड़ है क्योंकि वे एक बार शिवालिक नगर पालिका से प्रत्याशी भी रह चुके है। उनके  व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष होने से भी व्यापार मंडल भी उनके साथ जुड़ा हुआ है।  संजीव चौधरी की  छवि भाजपा नेता के साथ साथ पालिका क्षेत्र में  एक समाज सेवी के  रूप में भी है  जो जन समस्याओं के निराकरण हेतु हमेशा तत्पर रहते है।

इस संबंध में  संजीव चौधरी से हुई वार्ता में  उन्होंने  कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम फिर से शिवालिक पालिका में अध्यक्ष पद पर कर्मठ और जनसेवी राजीव शर्मा को पुनः भारी मतों से विजय दिलाने में सफल हो सके । उन्होंने कहा कि सारथी के रूप में  अब मैने राजीव शर्मा के रथ की कमान अपने हाथों में ले ली है । राजीव शर्मा की जीत निश्चिंत तय है। शिवालिकनगर की जनता एक बार फिर से राजीव शर्मा को जनता की सेवा करने का मौका देना चाहती है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!