Blog

सरलता, मृदुता, अद्वितीय अभिनय शैली और हास्य शैली के महान कलाकार थे घन्ना भाई – मुख्यमंत्री धामी

अभिनय के क्षेत्र में घनानंद के योगदान को कभी  नहीं भुलाया  जा सकेगा - धामी

 

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद ’घन्ना भाई’ के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घनानंद जी की सरलता, मृदुता और अद्वितीय अभिनय शैली ने लोगों को न केवल हंसाया, बल्कि जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को एक अलग दृष्टिकोण से देखने का नजरिया दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के फिल्म जगत और अभिनय के क्षेत्र में घनानंद के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वे सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!