समाजसेवी प्रकाश जोशी ने परिवार सहित कुष्ठ आश्रम में दान पुण्य के साथ की नारायण सेवा

कमल मिश्रा
हरिद्वार 5 अक्टूबर, 2026। श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजी वाला में परिवार के साथ नारायण सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें कुष्ठ रोगियों को वस्त्र और फल साथ ही बच्चों को बिस्किट एवं चिप्स वितरित किए गए।
आश्रम में निवासरत कुल 40 कुष्ठ रोगी जिसमें महिला और पुरुष सम्मिलित हैं सभी के लिए वस्त्र भी भेंट किये गये साथ ही कुष्ठ रोगियों को आश्वासित किया गया कि शीतकाल को दृष्टिगत रखते हुए माह नवंबर या दिसम्बर, 2026 में विगत वर्षों की भांति कंबलों का वितरण किया जाएगा।
कुष्ठ रोगियों से जानकारी भी ली गई कि क्या समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी विकलांग पेंशन जो प्रतिमाह Rs.1500/प्रति व्यक्ति प्राप्त होती है उसकी प्राप्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं आ रही है.. समिति के कुल 4 सदस्यों में रमेश जोशी तथा हर्षित जोशी, डॉ प्रमोद जोशी ने सहयोग किया।





