ऋषिकेशएक्सक्लूसिव खबरें

सस्टेनेबल योग नगरी ऋषिकेश को मिला सिल्वर स्कॉच अवार्ड

कमल मिश्रा 

ऋषिकेश 20 जून 2026 । नई दिल्ली स्थित पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHD Chamber of Commerce and Industry) में आयोजित 108वें स्कॉच अवार्ड समिट में नगर निगम ऋषिकेश की समस्त टीम के उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगर निगम ऋषिकेश को “सस्टेनेबल योग नगरी” में सिल्वर स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

स्कॉच अवार्ड भारत के सर्वोच्च स्वतंत्र नागरिक सम्मानों में से एक माना जाता है, जो सुशासन, नवाचार, सामाजिक विकास एवं उत्कृष्ट सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रदान किया जाता है।

यह सम्मान ऋषिकेश नगर निगम द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, जनभागीदारी तथा नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए नवाचारपूर्ण एवं प्रभावी कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान का प्रतीक है। विशेष रूप से लेगेसी वेस्ट रिमेडिएशन, वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना एवं संचालन, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण अभियान, 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, त्रिवेणी घाट एवं आस्था पथ की नियमित सफाई व्यवस्था, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान, गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स GVPs का सौंदर्यीकरण एवं रूपांतरण, ईवी चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण ,विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम NCAP के अंतर्गत “कचरामैन” जैसी जनजागरूकता गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

तत्कालीन नगर आयुक्त द्वारा इस उपलब्धि एवं सम्मान का श्रेय महापौर , समस्त जनप्रतिनिधियों, नगर निगम ऋषिकेश की समस्त टीम तथा ऋषिकेश की जागरूक जनता को दिया गया, जिनके सहयोग एवं समर्पण से यह सफलता प्राप्त हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!