एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

उत्तराखंड कबड्‌डी एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय 24 वी सब जूनियर राज्य कबड्‌डी चैम्पियनशिप का आयोजन

कमल मिश्रा

हरिद्वार। उत्तराखंड कबड्‌डी एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय 24 वी सब जूनियर राज्य कबड्‌डी चैम्पियनशिप का आयोजन दिव्य प्रेम सेवा मिशन पर किया गया ।

प्रतियोगिता का आयोजन स्व पुरुषोत्तम दास मुन्ना जी की स्मृति मे किया गया । इस चैंपियनशिप मे हरिद्वार, देहरादून, उद्यमसिंह नगर, टिहरी गढ़वाल, पौङी गढ़वाल, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ, उत्तरकाशी सहित कुल बारह टीमो ने प्रतिभाग किया ।

सेमिफाइनल के रोमांचक मुकाबले मे पिथौरागढ ने देहरादून को 31- 29 के मामूली अन्तर से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया । दूसरे सेमिफाइनल मे उद्यमसिंह नगर ने एकतरफ़ा मुक़ाबले मे नैनीताल को 35-12 के अन्तर से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया ।

फाइनल मैच मे भारत के कबड्डी खिलाडी अर्जुन देशवाल ने खिलाडीयो से परिचय प्राप्त किया । अर्जुन देशवाल ने हाल मे सम्मपन एशियन गेम्स मे भारत को स्वर्ण पदक दिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एशोसियेशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि अर्जुन देशवाल ने बी इ जी ,रुड़की मे मैज्वाइनिंग के बाद सन् 2018 मे उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग किया व भारतीय टीम के कोचिंग कैम्प मे भाग लिया । अर्जुन के कोच उपेंद्र मलिक ने बताया कि यह खिलाडी उत्तराखण्ड की देन है दो एशियन गेम्स मे स्वर्ण पदक हासिल किए।

देर रात तक खेला गया रोमांचक मैच उद्यमसिंह नगर व पिथौरागढ के बीच 42- 42 अंको से बराबर रहा । मैच पाच रेड के मुकाबले पर समाप्त हुआ। उद्यमसिंह नगर ने पिथौरागढ को 47-45 के अन्तर से हराकर चैम्पियनशिप पर कब्जा किया।

तृतीय स्थान नैनीताल ने प्राप्त किया । पुरष्कार वितरण श्री आशीष भैय्या, महेश जोशी, ऋषिपाल सिंह, मैजर सिह, शलभ मित्तल, मनोज नेगी, दिनेश कैन्तुरा, नितिन राठी,पंकज राठी, आशीष कुमार, रवि कुमार, सुमित कुमार आदि ने किया ।

इससे पूर्व उद्घाटन के अवसर पर  प्रदीप चौधरी,(पूर्व चैयरमैन), प्रमोद पाण्डेय (जिला युवा कल्याण अधिकारी) रविन्द्र भण्डारी (जिला खेल अधिकारी), दिनेश शर्मा, अजय भारद्वाज, अर्चित मित्तल व बडी संख्या मे पूर्व खिलाड़ी उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!