हरिद्वार

छठे बीच एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा – यथार्थ देशवाल

उत्तराखण्ड कबड्‌डी के लिए स्वर्णिम समय - महेश जोशी

कमल मिश्रा 

हरिद्वार। छठे बीच एशियन गेम्स दिनांक 23 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक सन्या (SANYA) चीन में आयाजित किये जा रहे है। भारत की पुरुष व महिला की की टीमे प्रतिभाग कर रही है भारत के 6 सदस्य पुरुष खिलाडी टीम में यथार्थ देशवाल का चयन भारतीय कबड्डी टीम में हुआ है ।

उक्त  जानकारी  देते हुए उत्तराखंड कबड्डी के अध्यक्ष महेश जोशी ने  बताया कि  उत्तराब्द के सर्किल कबड्‌डी के 6 खिलाडीयो का चयन भारत की सर्किल कवडी टीम के प्रशिक्षण शिविर हेतु हुआ है पुरुष की टीम में अमृतपाल सिंह, हारनद सिंह, पंकज एवं अविन्दर सिंह का चयन हुआ है महिला वर्ग में दीप कौर व पूजा देवी का चयन हुआ है। एशियन सर्किल कबड्‌डी-चैम्पियनशिप मलेशिया में होगी। 20 वे एशियन गेम्स की तैयारियों हेतु शिविर में भूमिका चयन किया जा चुका है यह उत्तराखण्ड में कबड्‌डी का स्वर्णिम समय है। उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसियेशन के सचिव-चेतन जोशी ने बताया कि इससे पूर्व यूथ एशियन गेम्स बहरीन हेतु राज्य के बालक की टीम में राहुल बोहरा व बालिका की टीम मे भूमिका भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है व दोनों ही स्वर्ण पदक की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे। उत्तराखण्ड में बीच कबड्‌डी ने बड़ी उपलब्धिया हासिल की है। प्रथम बीच गेम्स जो 2025 में दमन-दीव में आयोजित हुए उत्तराखण्ड की पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।38 वे राष्ट्रीय खेलो व हाल में मछलीपट्नम् (आंध्रप्रदेश) में आयोजित बीच कबड्‌डी में राज्य की टीम ने कास्य पदक जीता है।

उत्तराखण्ड कबड्‌डी की उपलब्धि के लिए राजीव मेहता पूर्व महासचिव भारतीय ओलम्पिक संघ, मनोज नेगी, विमल डबराल, ऋषिपालसिंह नितिन राठी, नरेंद्र रोथान, स. मेजर सिंह, परमवीर सिंह पम्मा,किशन डोभाल,एल एन एस राणा,दिनेश कैंतुरा,शशिपाल सिंह रणवीर तोमर ,रवि कुमार,गौरव कुमार,गौरव उपाध्याय,आशीष सिंह , गणेश धपोला जयदेव रावत,प्रवीण सिंह चौहान,तुलसी चौहान,रवि राठी , रवित कुमार ,सुमित मुखिया आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!