रुद्रप्रयाग

केंद्रीय बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के  केदार बाबा दर्शन हेतु  केदारनाथ धाम  पहुंचने पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय  ने किया  उनका स्वागत

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

रुद्रप्रयाग । केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा – अर्चना की। इससे पूर्व गुरुवार देर शाम केंद्रीय राज्यमंत्री के बदरीनाथ से गुप्तकाशी पहुंचने पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय बाल विकास राज्यमंत्री ठाकुर ने आज प्रातः केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन किया। केदारनाथ की यात्रा के बाद उन्होंने आज ही देहरादून के लिए प्रस्थान किया

इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री गुरुवार देर शाम बदरीनाथ धाम की यात्रा कर गुप्तकाशी पहुंची। गुप्तकाशी पहुंचने पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान अजेंद्र ने केंद्रीय मंत्री को चारधाम यात्रा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा का बेहतर संचालन हो रहा है। यात्रा नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!