Blog

खेल महाकुम्भ-2026: कबड्डी एवं एथलेटिक्स के लिए 23 अक्टूबर को होंगे ट्रायल

 

 

हरिद्वार, 21 अक्टूबर ।  खेल महाकुम्भ-2026 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत कबड्डी एवं एथलेटिक्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद हरिद्वार में 23 अक्टूबर को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश भट्ट ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड में आयोजित होगी। इसमें हरिद्वार जनपद की ओपन वर्ग की 20 से 25 आयु वर्ग की महिला टीम प्रतिभाग करेगी।

 

उन्होंने बताया कि कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेल विधाओं के चयन ट्रायल 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे योगस्थली खेल परिसर, स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में आयोजित किए जाएंगे।

 

ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन आईडी नंबर, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक तथा हाईस्कूल की अंकतालिका की छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। खिलाड़ियों की आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

 

उन्होंने प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!