Blog

विधायक उमेश कुमार  के कैंप ऑफिस फायरिंग मामले में हरिद्वार पुलिस ने और 04 आरोपियों  को गिरफ्तार किया, 08 आरोपियों को पहले ही भेजा जा चुका है जेल

कमल मिश्रा

हरिद्वार । खानपुर विधायक उमेश कुमार  के कैंप ऑफिस फायरिंग मामले में हरिद्वार पुलिस ने और 04 आरोपियों  गिरफ्तार किया  है और साथ ही 08 आरोपियों को पहले ही  जेल भेज चुकी है ।

बताते चले कि 26 जनवरी को कोतवाली रूडकी पर  जुबैर काजमी की लिखित तहरीर पर आरोपित द्वारा विधायक उमेश कुमार विधानसभा खानपुर के कैम्प कार्यालय मे आकर फायरिंग करने को लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इसी कड़ी में  आज फिर रूडकी पुलिस की टीम के द्वारा 04 और आरोपियों को अलग-अलग स्थान से हिरासत में लिया गया। जिसमें मुर्सलिन पुत्र तासीन निवासी ग्राम कस्बा लण्ढौरा, मॉगेराम पुत्र दिलेराम नि0 करणपुर थाना खानपुर, राव फुरकान पुत्र स्व0 श्री अय्यूब ढण्डेरा, ईरफान पुत्र मुस्ताफ नि0 ग्राम हलवाहेडी बहादराबाद से  315 बोर  राइफल व 05  कारतूस के  साथ गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!