Blog

महापौर किरण जैसल ने शहर में कीटनाशक दवा के छिड़काव हेतु केमिकल स्प्रे टैंकर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कमल मिश्रा 

हरिद्वार। शहर में आज हुई बारिश और निगम क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान की दृष्टि से देखते हुए रानीपुर मोड़ पर नगर निगम महापौर किरण जैसल ने कैमिकल स्प्रे टैंकर को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने कहा कि आगामी आने वाला समय अब मक्खी मच्छरों का है । शहरवासियों की  सुरक्षा की दृष्टि से आज कैमिकल स्प्रे टैंकर से छिड़काव  की शुरुवात  की गई।

उन्होंने कहा कि अब से दिनों के अनुसार सभी वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से, मेयर प्रतिनिधि रवि जैसल, राजीव जोशी, प्रदीप त्यागी ,  सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, सैनिटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत चौधरी, विकास कुमार , निगम कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!