नगर निगम की टीम ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

प्रधान संपादक कमल मिश्रा

ऋषिकेश। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए नगर आयुक्त के आदेशानुसार तिलक रोड, हरिद्वार रोड, वीरभद्र रोड ,एम्स रोड और शिवाजी नगर में नगर निगम टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान अजब 2 फूड वैन, 2 फूड कार्ट, 1काउंटर, 4 ठेली आदि को जप्त किया गया साथ ही फूड वैन को जपत करके नगर आयुक्त महोदय द्वारा आरटीओ की टीम को नगर निगम में बुलाकर उन 2 फूड वैन को आरटीओ कार्यालय भिजवाया गया साथ ही विभागीय कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कहा कि इस अतिक्रमण अभियान को प्रतिदिन जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करना ही हमारी प्राथमिकता है।
इस अभियान में मुख्य रूप से नगर निगम टीम में सफाई निरीक्षक संतोष गोसाई ,अभिषेक मल्होत्रा सफाई नायक राहुल और शुभम, नीरज आदि मौजूद रहे



