आस्था

गंगा दशहरा महोत्सव संपन्न होने पर भंडारे का आयोजन

 

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द) भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध श्री तुलसी मानस मंदिर में वरिष्ठ महामंडलेश्वर 1008 परम पूज्य  अर्जुन पुरी  महाराज के पावन सानिध्य में तुलसी मानस मंदिर में पावन कथा यज्ञ अनुष्ठान के साथ-साथ एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर  अर्जुन पुरी महाराज ने कहा आस्था ईश्वर तक पहुंचाने का मार्ग है जिसके मन में आस्था है ईश्वर तक पहुंचाने का मार्ग उसे स्वयं ही प्राप्त हो जाता है गंगा दशहरे का पावन पर्व देश की सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक इस अवसर पर हरिद्वार के अनेकों आश्रम मठ मंदिर अखाड़ों के संत महापुरुष उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button