Blog

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने मंदिर समिति विश्राम गृहों का औचक निरीक्षण किया

 

चमोली/रूद्रप्रयाग/ श्रीनगर ( गढ़वाल ) । श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर पीपलकोटी, चमोली, रूद्रप्रयाग तथा धारी देवी, श्रीनगर ( गढ़वाल) स्थित मंदिर समिति विश्राम गृहों का औचक निरीक्षण किया तथा स्वच्छता,विद्युत व्यवस्था, पेयजल सौंदर्यीकरण , एवं रखरखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिये।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी विश्राम गृहों में तीर्थयात्रियों को अच्छी आवासीय व्यवस्था मिलें इसके लिए विश्राम गृहों में कार्यरत कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करना है।

बीकेटीसी डालमिया यात्री विश्राम गृह श्रीनगर निरीक्षण के पश्चात बीकेटीसी उपाध्यक्ष देर शाम ऋषिकेश स्थिति मंदिर समिति विश्राम गृहों का निरीक्षण करेंगे।

इस अवसर पर रूद्रप्रयाग विश्राम गृह प्रबंधक अनिल भट्ट, प्रवीण नौटियाल दिलवर नेगी, ताजबर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!