Blog

आर्य समाज मंदिर में किया गया निशुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित

 

प्रधान संपादक कमल मिश्रा

हरिद्वार। आर्य समाज मंदिर सेक्टर 1 BHEL हरिद्वार में आज मेदांता नोएडा के सहयोग से निशुल्क मेडिकल जांच कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें शिवालिक नगर, BHEL, हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्र से आए लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। इस अवसर पर आर्य समाज ने मेदांता नोएडा को समझौता ज्ञापन (एमओयू) का प्रस्ताव भी दिया, जिसका उद्देश्य भविष्य में आर्य समाज के सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों को मेदांता नोएडा में कम खर्च पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करना है।

मेदांता नोएडा के डॉक्टरों की टीम द्वारा स्थानीय लोगों की हृदय, फेफड़े एवं हड्डियों की जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया गया। आर्य समाज भेल के संरक्षक ओमप्रकाश बत्रा, प्रधान डॉ बलवीर तलवार, मंत्री मदन सिंह, अन्य पदाधिकारियों एवं भेल के टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेटर और स्टेट ऑफिसर श्री संजय पवार ने स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन किया।

आर्य समाज भेल हरिद्वार के प्रधान डॉ बलवीर तलवार ने बताया कि वह जल्दी आर्य समाज में समय समय पर स्वास्थ्य गोष्ठी एवं चैरिटेबल ओपीडी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आर्य समाज में बच्चों में वैदिक संस्कार डालने के अलावा रविवार को महर्षि दयानन्द शोध संस्थान का आरंभ किया गया है और ऐसे कई सेवा प्रकल्पों समय-समय पर कार्य होता रहा है।

मेदांता नोएडा के नितिन शर्मा ने कहा कि डॉक्टरों की टीम ने आज फेफड़े का पीएफटी टेस्ट, कैल्शियम जांच, बीपी और शुगर आदि का निरीक्षण किया। 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य कैंप से लाभ उठाया, जिनमें मुख्यतः वरिष्ठ जन शामिल रहे।

इस अवसर पर आर्य समाज के मंत्री मदन सिंह, अशोक माणिकताला, राकेश गुप्ता, जगदीश लाल पहवा, किशन कुमार चन्दवानी, राजवीर सिंह, संजीव गुप्ता, पदम प्रकाश शर्मा, एस एस राणा, एम के रैना आदि मौजूद रहे। आर्य समाज ने श्रीमती नीता नायर का विशेष आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!