Blog

बैंक ऑफ इंडिया शाखा सराय ज्वालापुर (एफ आई)   के द्वारा  किया गया उपभोक्ता शिविर का आयोजन

इंद्र शर्मा 

हरिद्वार । बैंक ऑफ इंडिया की शाखा सराय के तत्वाधान में उपभोक्ताओं हेतु विभिन्न योजनाओं  की जानकारी को लेकर शिविर का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर   मुख्य प्रबंधक  कैलाश चन्द्र भट्ट,  वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मीनाक्षी शर्मा (शाखा सराय ज्वालापुर) व प्रबंधक अल्पिका गंगवार  आदि  की उपस्थिति में  शिविर  में बैंक अधिकारियों द्वारा  सरकार  द्वारा दी जाने वाली  प्रमुख उपलब्धियों जैसे प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा / बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा पुनः के वाई सी जैसे महत्वपूर्ण   जानकारी प्रदान की तथा साथ  ही जनता की विभिन्न समस्याओं को भी हल किया  ।

इस अवसर पर ग्रामवासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

शिविर  में   मुख्य रूप से हाजी कासिम, मा०सुभान, गुलजार, मौ0तारीक, सलमान  आदि  दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!