डीपीएस फेरूपुर में विद्यार्थियों ने ली दिवाली में पटाखे न जलाने की शपथ

कमल मिश्रा
हरिद्वार। डीपीएस फेरूपुर में विद्यार्थियों ने ली दिवाली में पटाखे न जलाने की शपथ

अंतर्राष्ट्रीय पक्षी एवं पर्यावरण वैज्ञानिक प्रोफेसर दिनेश चंद्र भट्ट ने डीपीएस फेरूपुर में आयोजित दिवाली कार्यक्रम में अपने विशेष व्याख्यान में बताया कि पटाखों से हमारे वातावरण पर गंभीर असर होता है, जिससे वायु और ध्वनि प्रदूषण होता है। पटाखों में मौजूद रसायन हवा में घुलकर वायु को विषाक्त बनाते हैं और इसे लंबे समय तक प्रदूषित रखते हैं, जो हवा की गुणवत्ता को खराब करता है। इसके अलावा, तेज़ आवाज़ से ध्वनि प्रदूषण होता है, जो मनुष्यों और जानवरों दोनों को प्रभावित करता है।
प्रोफेसर दिनेश भट्ट ने बताया कि पटाखों में सल्फर, जिंक, कॉपर और लेड जैसे खतरनाक रसायन होते हैं, जो दहन के बाद हवा में फैल जाते हैं।
पटाखों से निकले सूक्ष्म धूल हवा की गुणवत्ता को खराब करते हैं। ये रसायन और कण वातावरण में लंबे समय तक बने रह सकते हैं, जिससे वैश्विक तापमान बढ़ता है और हवा जहरीली बनी रहती है।
पटाखों के अवशेष और रसायन मिट्टी और जलाशयों में जमा होकर उन्हें भी प्रदूषित करते हैं
तेज आवाज़ से दिल का दौरा और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, खासकर बुजुर्गों और बच्चों में।
पटाखों के धुएँ के साँस लेने से अस्थमा और अन्य श्वसन रोगों के दौरे पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।
धुएँ और तेज रोशनी से आँखों में जलन, खुजली और अन्य नुकसान हो सकते है पटाखों के अवशेष कचरा पैदा करते हैं, जो पर्यावरण को और भी प्रदूषित करते हैं पटाखों में मौजूद कुछ विषाक्त पदार्थ कभी पूरी तरह से विघटित नहीं हो पाते और दशकों तक पर्यावरण में रह सकते हैं, जिससे आसपास की हवा लगातार जहरीली होती जाती है l
प्रोफेसर भट्ट ने बताया कि शुद्ध हवा का सूचकांक जीरो से 30 के बीच होनी चाहिए, जो स्वच्छ हवा और न्यूनतम जोखिम का संकेत देती है। जैसे लंदन में जहां आज वायु का सूचकांक 29 है lलेकिन हरिद्वार की वायु शुद्ध नहीं है यहां की वायु का सूचकांक113 है lदेहरादून का वायु सूचकांक 133 हैl जबकि दिल्ली का 223 जो खराब स्तर की मानी जाती हैl
दिवाली के समय और उसके बाद यह 300 400 तक जा सकती है जो सेहत के लिए अत्यंत खतरनाक मानी जाती है l
स्कूल के सभी छात्रों ने शपथ ली कि वह इस दिवाली में पटाखों का इस्तेमाल नहीं करेंगेl केवल दिए व बिजली के बल्बों की रोशनी से ही दीपावली मनाएंगेl
इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया छात्रों को प्रधानाचार्य नमिता शर्मा, वाइस चेयरमैन अशोक त्रिपाठी एवं अध्यक्ष डॉटर राजेंद्र अग्रवाल ने भी संबोधित किया l





