हल्द्वानी

हल्द्वानी के बरेली रोड स्थिति ढाबे से  देसी पव्वे 109 पव्वा देसी और विदेशी शराब और बियर बरामद

अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियमके अंतर्गत मुकदमा दर्ज, पूर्व मे भी गिरिफ्तार  हो चुका है अभियुक्त

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

हल्द्वानी 4 अप्रैल 2026

हल्द्वानी के बरेली रोड स्थिति ढाबे से 109 देसी पव्वे, विदेशी शराब और बियर  के साथ एक अभियुक्त को  गिरफ्तार किया है

अभियुक्त के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है । बताते चले कि  पूर्व मे भी अभियुक्त  शराब तस्करी में  गिरिफ्तार  हो चुका है

आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र बिष्ट   ने बताया कि क्षेत्र से लगातार  अवैध मदिरा की  बिक्री की  शिकायत मिल रही थी इसी के तहत  आबकारी विभाग हल्द्वानी द्वारा शनिवार को क्षेत्र में सघन दबिश/चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आबकारी टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों एवं व्यक्तियों के ठिकानों पर जांच की गई तथा क्षेत्र में गहन तलाशी ली गई। उन्होंने अवगत कराया कि आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से यह चेकिंग एवं दबिश अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट,रुचिका कांडपाल आबकारी उप निरीक्षक कैलाश जोशी व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!