हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर भाजपा कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का योगदान देश और दुनिया के लिए उदाहरण है अटल जी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में जितने भी कार्य किए उससे देश ने विकास का एक नया अध्याय लिखा गया है आज भाजपा उन्ही सिद्धांतो पर चलकर दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल के रूप में उभर रहा है
कार्यक्रम में वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी ने भाजपा के रूप में जिस पौधे को लगाया था आज वह वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है आज अटल जी के दिखाएं मार्ग पर चलकर भारत विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें अटल बिहारी वाजपेई जी के पदचिन्हों पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करना है। संगोष्नेठी में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, महामंत्री अनिमेष शर्मा, मनीष गुप्ता, पार्षद सचिन अग्रवाल, धीर सिंह, लक्ष्मण कटारिया, अजय राजपूत, छवि पंत, अजय कुमार, सुरेश शर्मा, मधु शर्मा, ममता सैनी, अखिलेश पवार मीनाक्षी मित्तल शिवा लोधी जयप्रकाश लोधी संजीव त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे