Blog
रविंद्र चौधरी के थानाध्यक्ष पथरी बनने पर हुआ जोरदार सम्मान, जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना

कमल मिश्रा
हरिद्वार।भाजपा ओबीसी मोर्चा हरिद्वार के जिला महामंत्री विपिन चौधरी एवं राष्ट्रीय कवि संगम हरिद्वार के जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी ने रविंद्र चौधरी के थानाध्यक्ष पथरी बनने पर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि रविंद्र चौधरी एक व्यवहार कुशल एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं, जो हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता देते हैं। उनकी कार्यशैली में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका त्वरित समाधान करना प्रमुख रूप से शामिल है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रविंद्र चौधरी अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व से पथरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाएंगे।




