प्रधानमंत्री की ईंधन बचाओ अपील पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पहल करते हुए आवास से पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय
जिलाधिकारी ने सभी आधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन मानस से ईंधन बचाने की अपील

प्रधान संपादक कमल मिश्रा
हरिद्वार 14 मई 2026
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील की पहल पर आज अपने आवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय पैदल पहुंचे।
उन्होंने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस मुहिम को सफल बनने में अपना सहयोग करे तथा जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास से कार्यालय नजदीक है उन्हें पैदल ही कार्यालय पहुंचने की अपेक्षा की गई है।
उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि आयोजित होने वाली बैठकों का वर्चुअल माध्यम से ही संचालित किया जाएगा, आवश्यकता पड़ने पर ही संबंधित अधिकारियों को बैठक में बुलाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत बचत के लिए अनावश्यक विद्युत लाइटों एवं उपकरणों का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए तथा कार्यालय एवं कक्ष से बाहर जाने पर सभी अपने कक्षों में लाइट एवं उपकरणों को बंद करके ही बाहर जाए,जिससे कि विद्युत की बचत की जा सके।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी जनपदवासी प्रधानमंत्री की ईंधन बचाओ मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करे।




