एक्सक्लूसिव खबरेंबागेश्वर

सीएचसी बैजनाथ की एक्स-रे मशीन ठीक होने से  अब मरीजों को मिलेगी राहत

बागेश्वर, 14 मई 2026 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में विगत दिनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी एक्स-रे मशीन को गुरुवार को ठीक कर पुनः संचालित कर दिया गया है। अब अस्पताल में एक्स-रे जांच सुविधा सुचारु रूप से उपलब्ध रहेगी, जिससे क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिली है।

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने एक्स-रे मशीन खराबी का त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल तकनीकी मरम्मत कार्य कराया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्स-रे मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर कर आज दोपहर 12:30 बजे से मशीन पुनः क्रियाशील हो गई है।

गौरतलब है कि एक्स रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को निजी केंद्रों में जांच कराने के लिए अतिरिक्त धनराशि खर्च करनी पड़ रही थी। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!