निरंतर परिश्रम से होती है लक्ष्य की प्राप्ति – प्रो बत्रा

कमल मिश्रा
01 जून 2026
हरिद्वार 01 जून 2026 । एस. एम. जे. एन. पी. जी. कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में सम्मान कार्यक्रम में महाविद्यालय की मेधावी छात्रा सांत्वना सिंह को सम्मानित किया गया। एम. ए. अर्थशास्त्र की छात्रा सांत्वना सिंह ने हाल ही में आयोजित भारत बौद्धिक परीक्षा में राज्य स्तर की मेरिट में अपनी जगह बनायीं। जिसके लिए उनको प्रमाण पत्र तथा 2500 रूपए की पुरस्कार राशि का चेक देकर आज सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सांत्वना सिंह को बधाई देते हुए कहा कि अभी सांत्वना ने बिहार पी. सी. एस. मेन्स तथा इसरो में प्रतियोगी परीक्षा का साक्षात्कार भी दिया हैं जिसका परिणाम शीघ्र ही आने वाला हैं। उन्होंने सांत्वना सिंह को इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा की निरंतर परिश्रम तथा किये जाने वाले प्रयासों से ही लक्ष्य प्राप्त होता हैं।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय माहेश्वरी ने सांत्वना सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भारत बौद्धिक परीक्षा के संस्थान नोडल अधिकारी डॉ विजय शर्मा ने भी सांत्वना सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर सांत्वना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा महाविद्यालय परिवार को दिया।
इस अवसर पर प्रो जे सी आर्य, डॉ शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।




