सत्य साईं सेवा समिति द्वारा विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजी वाला में वितरित की गई खाद्य सामग्री
नर सेवा ही नारायण सेवा है - प्रकाश जोशी

कमल मिश्रा
हरिद्वार। हाल ही में कुछ दिन पूर्व समाजसेवी प्रकाश जोशी परिवार द्वारा श्रीयंत्र मंदिर कनखल में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया था। श्रीमद्भागवत कथा के सफल, निर्विघ्न संपन्न होने के उपलक्ष्य में सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार के सदस्यों के साथ 1 जून, 2026 को श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजी वाला हरिद्वार में विशेष नर सेवा ही नारायण सेवा का आयोजन किया गया।

जिसमें कुष्ठ रोगियों को चावल और छोले का प्रसाद वितरित किया गया साथ ही मिष्ठान और बच्चों को बिस्किट दिये गये.. कच्चे अनाज के रूप में 30 किलो आटा, 30 किलो चावल, 5 किलो चीनी, 1 किलो चाय, 5 लीटर तेल सरसों का, 5 किलो दाल, 5 किलो नमक और 1 किलो मसाले तथा नहाने के साबुन 12 एवं कपड़े धोने के साबुन 12 उपलब्ध कराये गये।
इस अवसर पर समाज सेवी प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि इस धरती पर नारायण सेवा करने का एक उपाय नर सेवा है। कहा जाता है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।उन्होंने कहा कि असहाय लोगों की मदद करना ही हमारी संस्था का उद्देश्य है। इस अवसर पर उन्होंने कुष्ठ रोगियों से जानकारी भी ली गई कि क्या समाज कल्याण विभाग से प्राप्त होने वाली प्रतिमाह की विकलांग पेंशन प्राप्त हो रही है या नहीं अगर किसी तरह की यदि कोई समस्या हो तो अवगत करने को कहा गया।
इस अवसर पर समिति के कुल 5 सदस्यों ने आज आयोजित हुई नारायण सेवा में प्रतिभाग किया ।




