मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कराया पतलोट डिग्री कालेज के भवन का निर्माण, अब तक इंटर कालेज के कक्ष मै चलता था डिग्री कालेज
उत्तराखंड उवाच ब्यूरो
नैनीताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के पतलोट मै डिग्री कालेज इंटर कालेज के एक कक्ष मै संचालित होता था! ना ही डिग्री कालेज मै प्रवक्ताओ की नियुक्ति हुई थी ना ही प्राचार्य की नियुक्ति हुई थी, डिग्री कालेज के भवन बनाने के लिए जमीन तक नहीं ढूढ़ी गई थी! छात्र -छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर, शौचालय तक नहीं था! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने छात्र – छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर व बच्चो के लिए शौचालय बनवाया! उसके बाद मंत्री ने डिग्री कालेज के भवन बनाने के लिए जमीन ढूढ़ी व जमीन की रजिस्ट्री कराई! जिसके बाद भवन के निर्माण के लिए शासन से लगभग 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृति कराई! जिसके बाद भवन का निर्माण कार्य कराया गया! निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद छात्र -छात्राओं नए भवन मै शिप्ट कराया गया है! मंत्री कैड़ा ने शिक्षको के रिक्त पदों पर प्रवक्ताओ की नियुक्ति कराई गई! प्राचार्य की नियुक्ति करा दी है! मंत्री कैड़ा ने कहा छात्र छात्राओं की किसी भी परेशानियो का समाना ना करना पड़े इस दिशा मै भी लगातार कार्य किया जा रहा! पतलोट डिग्री कालेज मै अन्य बिषय खोले जाने, व एमए की कक्षाओं को संचालित करने की दिशा मै कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है!




