स्वदेशी विचारों, भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद, योग और गौ संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता हेतु पद यात्रा कर रहे अजय यादव का महापौर शंभू पासवान ने किया महापौर कार्यालय में स्वागत

कमल मिश्रा

ऋषिकेश, 25 जून 2026। नगर निगम में महापौर शंभू पासवान ने “भारत बचाओ आंदोलन” के अंतर्गत स्वदेशी शिक्षा, संस्कृति, आयुर्वेद एवं योग को अपनाने तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने के जन-जागरूकता अभियान का समर्थन किया।
इस अवसर पर आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के , स्वर्गीय राजीव दीक्षित जी के प्रिय शिष्य कराटे कोच अजय यादव का महापौर शंभू पासवान ने पुष्पमाला पहनाकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान महापौर शंभू पासवान ने कहा कि अजय यादव द्वारा स्वदेशी विचारों, भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद, योग और गौ संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की जा रही यह दौड़ युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके इस साहसिक और जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
खेल प्रेमी ओम प्रकाश गुप्ता, विक्रम थापा तथा उत्तराखंड कराटे एकेडमी ऋषिकेश के निदेशक राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि आजमगढ़ में कराटे कोच के रूप में कार्यरत अजय यादव 18 मई 2026 को आजमगढ़ से अपनी दौड़ यात्रा पर निकले थे। वे प्रतिदिन लगभग 35 से 40 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए जन-जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं। आज ऋषिकेश पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अजय यादव के संकल्प, समर्पण एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनके अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।




