केंद्रीय थोक सहकारी उपभोक्ता भंडार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विकास तिवारी और उपाध्यक्ष पद पर कामिनी सडाना हुए निर्विरोध निर्वाचित


कमल मिश्रा
हरिद्वार। केंद्रीय थोक सहकारी उपभोक्ता भंडार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विकास तिवारी और उपाध्यक्ष पद पर कामिनी सडाना निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं ।
प्रबन्ध निदेशक/डायरेक्टर के चुनाव के संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी विनोद मिश्रा ने बताया कि सभी 1 डायरेक्टर पद पर चुनाव संपन्न हो गए हैं। जिसमे 9 वार्डो में निर्विरोध निदेशक चुने गए हैं जिनमें आकाश कुमार , दीपिका , कामिनी सडाना, शिखा निगम, विकास तिवारी, दीपांशु विद्यार्थी, तरुण कुमार शुक्ला, दीक्षित सैनी एवं विपुल सैनी चुने गए हैं जबकि आज संपन्न हुए चार वार्डो के चुनाव में मिथलेश देवी, रूपा, अंजू चौधरी एवं विकास निदेशक निर्वाचित हुए हैं
चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचित 13 निदेशक ने विकास तिवारी को अपना अध्यक्ष और कामिनी सडाना उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।
आपको बताते चले कि कल के दिन हुए चुनाव में दो पक्षों में कुछ मारपीट का मामला भी आया था। जिसमें विकास तिवारी ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर दूसरे पक्ष पर जान से मारने को लेकर हरिद्वार कोतवाली में दूसरे पक्ष पर तहरीर भी दी थी।




