डॉ. मेहरबान अली को सौंपी हरिद्वार ग्रामीण प्रेस मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी, जताया प्रदेश नेतृत्व का आभार
कमल मिश्रा
हरिद्वार। जिले के नव-नियुक्त प्रेस मीडिया इंचार्ज डॉ. मेहरबान अली ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर उत्तराखंड प्रदेश नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
डॉ. मेहरबान अली ने कहा कि वे विशेष रूप से उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, समस्त प्रदेश नेतृत्व तथा हरिद्वार ग्रामीण जिला अध्यक्ष बालीश्वर सिंह का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन के प्रति सेवा का अवसर भी है। वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
डॉ. मेहरबान अली ने संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पत्रकार साथियों एवं मीडिया बंधुओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।




