Blog

चिन्मय डिग्री कॉलेज में  मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

कमल मिश्रा 

हरिद्वार 15 अगस्त 2026।

चिन्मय डिग्री कॉलेज में आज  देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस  समारोह पर  ध्वजारोहण के पूर्व  वंदे मातरम् गीत के साथ  शुभारंभ हुआ ।

इस अवसर पर चिन्मय शैक्षिक समिति के सचिव आलोक शुक्ला, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रीय ध्वज  तिरंगे को सलामी देते हुए  राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।

डॉ पी के शर्मा ने उच्च शिक्षा निदेशक  का संदेश  सभी छात्र  छात्राओं ओर स्टाफ को पढ़कर  सुनाया गया। प्रमुखतः संदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि 15 अगस्त केवल स्वतंत्रता प्राप्ति का स्मरण करने का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, दायित्वों एवं उत्तरदायित्वों को पुनः स्मरण करने का अवसर भी है। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

 

इस अवसर पर बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र नीरज ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभावशाली भाषण  प्रस्तुत किया  जिसमें उनका विषय था आज का युवा और आजादी। नीरज ने कहा कि आजादी केवल 15 अगस्त मनाने तक ही सीमित न रहे अपितु  वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को भी मालूम हो कि हमें किस प्रकार आजादी मिली है ।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आलोक अग्रवाल ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, चरित्र, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में  सचिव, चिन्मय शैक्षिक समिति, आलोक शुक्ला  ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने ज्ञान, प्रतिभा एवं कर्मठता के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह के समापन अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, समृद्धि एवं विकास के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का गरिमापूर्ण एवं प्रभावी मंच संचालन महाविद्यालय की निदेशक, एस.एफ.एस., डॉ. मधु शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने सधे हुए एवं प्रभावशाली मंच संचालन के माध्यम से कार्यक्रम के विभिन्न चरणों को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय रूप प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह का समापन “वंदे मातरम्”, “जय हिन्द” एवं “जय भारत के उद्घोष के साथ हुआ।

कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान  वितरित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!