ऋषिकेशएक्सक्लूसिव खबरें

रक्तदान सेवा के लिए रक्तमित्र रोहित बिजल्वाण को मिला राष्ट्रीय सम्मान

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

अयोध्या/ऋषिकेश। रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे ऋषिकेश के रक्तमित्र रोहित बिजल्वाण को श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव एवं सम्मान समारोह में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। रोहित बिजल्वाण को यह सम्मान जरूरतमंद मरीजों तक रक्त एवं प्लेटलेट्स पहुंचाने तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रदान किया गया।

वर्षों से जरूरतमंदों की मदद में जुटे हैं  रोहित बिजल्वाण लंबे समय से रक्तदान सेवा से जुड़े हुए हैं। वह स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं। जरूरत के समय रक्त और प्लेटलेट्स की व्यवस्था कराने के लिए उनकी टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जाते हैं। उनकी सेवा का उद्देश्य यही है कि किसी मरीज को समय पर रक्त न मिलने के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।

अयोध्या की पावन धरती पर रोहित बिजल्वाण को राष्ट्रीय सम्मान मिलने से ऋषिकेश के रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों में खुशी की लहर है। रोहित ने इस सम्मान को अपने सभी रक्तदाताओं, समाजसेवियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों को समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि “यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं का सम्मान है जो जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं।”

उन्होंने युवाओं से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करें और इस जीवन बचाने वाली मुहिम का हिस्सा बनें।

रक्तदान महादान — एक रक्तदाता, किसी के जीवन की नई उम्मीद।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!