राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान को लेकर महाविद्यालय में किया गया जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन
नशा मुक्ति अभियान पर शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र छात्राओं ने ली शपथ

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो
हरिद्वार। समाज में बढ़ते नशे की लत और आने वाली युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने हेतु चिन्मय डिग्री कॉलेज में नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ के अंतर्गत राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में नशा मुक्ति पर एक विशेष जागरूकता अभियान और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने जीवन में नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागृत करने की सामूहिक शपथ ली।
इस अवसर पर कॉलेज के सचिव आलोक शुक्ला ने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी खोखला कर देता है उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे के गिरफ्त में फसता ही जा रहा है। जिसके लिए हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ आलोक अग्रवाल ने शपथ दिलाते हुए कहा कि आज हम इस संकल्प के साथ शपथ लेते हैं कि हम अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का प्रयोग नहीं करेंगे और साथ ही अपने परिवार मित्रों को भी नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ पी के शर्मा ने कहा कि नशा एक मीठे जहर के समान होता है जो मनुष्य के शरीर को धीरे धीरे खोखला कर देता है। लेकिन आज का युवा नशे की लत के फंसता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के लिए हम सब को जागरूक होना पड़ेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ मनीषा, डॉ मधु शर्मा डायरेक्टर एसएफएस , डॉ दीपिका, डॉ संतोष कुमार, सौरभ गुप्ता, , राहुल कुमार, कमल मिश्रा, राजेश ठाकुर, , राजेंद्र सिंह, ऊषा एवं समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे।




