संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट के चतुर्थ करवाचौथ मेहंदी महोत्सव में महापौर किरण जैसल रहीं मुख्य अतिथि

कमल मिश्रा

हरिद्वार, 27 अक्टूबर। संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट के सौजन्य से मंगलवार को होटल डब्लू ग्रांड, शिवालिक नगर, रानीपुर, हरिद्वार में चतुर्थ करवाचौथ मेहंदी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। सुबह मढ11 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बेटियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरिद्वार की महापौर किरण जैसल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रुप मे मानसी विरमानी डायरेक्टर फार्मा हाउस रही, प्रीत शिखा प्रिंसपल केयर कालेज, विभा जैन, इशिका जैन फार्मा सिंथ की डायरेक्टर रही।

कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं संस्थापक रंजीता झा ने मुख्य अतिथि महापौर किरण जैसल का पुष्पगुच्छ, पटका एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का भी स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर किरण जैसल ने कहा कि संकल्प ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य करवाचौथ के पावन पर्व पर महिलाओं को मेहंदी के माध्यम से उत्सव से जोड़ना तथा मेहंदी लगाने में कुशल बेटियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। इस प्रकार के आयोजन बेटियों के हुनर को सम्मान देने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव एवं पूर्व सैनिक तरुण कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष बृजभूषण तिवारी, कोषाध्यक्ष सुधा राठौर, सचिन चौधरी, सहसचिव हरिनारायण त्रिपाठी, सहसचिव चारु शुक्ला, मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह एवं माया शर्मा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य संतोष, कमलाकार शास्त्री, अंकित दूबे, रीनू तोमर एवं गोल्डी शुक्ला सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा समिति की प्रांत व्यवस्था प्रमुख रेखा झा ,समाजसेविका नीतू सिंह, प्रवीन अरोरा एवं आरती सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। वहीं मीडिया जगत से राहुल राजा, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, हरेंद्र रावत एवं सोनू कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महोत्सव ने “सेवा ही संकल्प, हुनर को सम्मान और बेटियों को अवसर” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक सहभागिता, महिला सशक्तीकरण और बेटियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का सार्थक प्रयास किया। समाज की बेटियों ने खुबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।सभी का मन मोह लिया। मेंहदी महोत्सव को लेकर महिलाओ मे उत्साह देखा गया।
संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं मीडिया बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।ण
ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा ने पत्रकारों से कहा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सौभाग्यवती महिलाओ को सुरक्षित व आनन्ददायक महौल मे मेंहदी लगवाकर अपने समाज के बेटियों के हुनर को बढ़ावा देना।





