Blog

भाजपा युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी से  की मुलाकात

इमरान देशभक्त

रुड़की।युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी से मिलकर गणेशपुर शमशान घाट को नया शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है।इस दौरान उन्होंने सांसद सैनी को बताया कि शहर में एक ही शव वाहन है और जो काफी पुराना भी हो चुका है,जिसे काफी समय पहले पूर्व विधायक सुरेश जैन द्वारा उपलब्ध कराया गया था,जोकि फ़िलहाल दयनीय स्थिति में है और नगर को एक और शव वाहन की आवश्यकता है।युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह की इस मांग पर संज्ञान लेते हुए सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने अपनी सांसद निधि से शीघ्र ही शव वाहन उपलब्ध कराने की स्वीकृति देते हुए कहा कि यह वहां गणेशपुर श्मशान घाट को दिया जाएगा।जल्दी इस शहर को एक नया शव वाहन मिलेगा,जिससे स्थानीय जनता को काफी मदद मिलेगी।भाजपा युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी का उनकी इस मांग पर संज्ञान लेने पर उनका हृदय से आभार प्रकट किया।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!