Blog

सीबीएसई बोर्ड  हाईस्कूल की परीक्षा में अर्णव अग्रवाल, आदित्य पुंडीर ने 96% तो एवं इंटर की परीक्षा में निश्चय सहगल ने 93.8%अंक प्राप्त किए

कमल मिश्रा 

हरिद्वार। सीबीएसई बोर्ड ने आज दसवीं एवं 12वी कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं जिसमें छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक पाकर अपने विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन किया है। शहर के सभी स्कूलों का रिजल्ट लगभग शत प्रतिशत रहा।
इसी कड़ी में हाईस्कूल की परीक्षा में डीपीएस भेल रानीपुर हरिद्वार के छात्र अर्णव अग्रवाल ने 96.80% (484/500), सेंटमेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वालापुर के छात्र आदित्य पुंडीर ने 96.20 % (481/500) अंक प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल के छात्र निश्चय सहगल ने 93.8(469/500) प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों ने सर्वप्रथम गुरुजनों को हार्दिक अभिवादन किया जिनके कारण आज जीवन की महत्वपूर्ण एवं प्रथम सीढ़ी की परीक्षा में सफलता हासिल की।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!