Blog

संजय सैनी की कार्यशैली को देखते हुए एक बार फिर से उनको सौंपी आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष की कमान

घर घर और जन जन तक पहुंचेगी आम आदमी पार्टी की विचारधारा - संजय सैनी

कमल मिश्रा 

हरिद्वार। संजय सैनी द्वारा पार्टी हित एवं जनता के मुद्दो पर किए गए अथक कार्यों और जनता में उनकी एक अच्छी पकड़ को देखते हुए आम आदमी पार्टी हाईकमान ने उनको  एक बार फिर से जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। साथ ही महिला वर्ग में हेमा भंडारी को भी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर पार्टी हाईकमान और प्रदेश प्रभारी बीरेंद्र गोयल का आभार व्यक्त करते हुए संजय सैनी ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उस विश्वास को निभाने में सफल रहूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति, विकास कार्य को जन जन और घर घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।  आम  आदमी पार्टी  समस्त जनता की अपनी पार्टी है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!