Blog

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के प्राचार्य प्रोo प्रभात द्विवेदी की पुत्री ईशिता द्विवेदी बनी सी0ए0 

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

नई टिहरी। देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक सी0ए0 क्वालीफाई कर ईशिता द्विवेदी ने संपूर्ण प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी की सुपुत्री बाल्यावस्था से ही कुशाग्र बुद्धि की धनी है और अच्छे विद्यार्थी रही है। इनकी सफलता से पूरे महाविद्यालय में खुशी का माहौल है और हर कोई गर्वित अनुभव कर रहा है।

प्रोo प्रभात द्विवेदी जी की धर्मपत्नी डॉ सुमन द्विवेदी भी शिक्षिका है। प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी  ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार में साहित्यिक पृष्ठभूमि होने के चलते कभी सोचा नहीं था कि एक बिल्कुल अलग क्षेत्र में उनकी बेटी कामयाबी हासिल करेगी।

इस अवसर पर डॉ० किशोर सिंह चौहान, डॉ० रजनी लस्याल,  बृजेश चौहान,  विनीत कुमार, डॉ० सुगंधा वर्मा, डॉ० भूपेश चंद्र पंत, डॉ प्रभात कुमार सिंह, आराधना राठौर, डॉ निशी दुबे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल,  आलोक बिजलवान,  रामचंद्र नौटियाल, डॉ मनोज सिंह बिष्ट,  स्वर्ण सिंह, रोशन जुयाल, मदन सिंह, कौशल सिंह बिष्ट, धनराज बिष्ट, सुनील गैरोला, अमीर सिंह, जयप्रकाश भट्ट, सुरेश चंद्र, विजयलक्ष्मी ने ईशिता द्विवेदी की कामयाबी पर उन्हें तथा संपूर्ण परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!