Blog

जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की अनदेखी कर रही है बीजेपी- शिप्रा सैनी

 

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी शिप्रा सैनी ने वार्ड नंबर-17 टिबडी और वॉर्ड नंबर-14 ऋषिकुल में डोर टू डोर प्रचार किया और जिलाध्यक्ष इंजी0 संजय सैनी ने वार्ड नंबर-4 खड़खड़ी वार्ड नंबर-39 लोधामंडी और वार्ड नंबर-51 घोशियान मे कार्यालय का उद्घाटन किया।

वार्ड नंबर 14 में आम आदमी पार्टी ने मोहल्ला रिपेयर कैम्प के अंतर्गत फर्श के चबूतरे का निर्माण, 15 स्ट्रीट लाइट,150 फुट लंबी सीवर लाइन की सफाई, पार्क की सफाई आदि कार्य करवाए हुए हैं।इससे जनता काफी प्रभावित है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंजी0 संजय सैनी ने कहा कि भाजपा लगातार जनता की मूलभूत आवश्यकताओं शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी में जनता की सुविधाओं की अनदेखी कर रही है और इन सुविधाओं मैं लगातार जनता का शोषण कर रही है जैसे की कनखल क्षेत्र में प्री -पेड स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है। रोजाना मजदूरी करके पैसे कमाने वाला आदमी और कम सैलरी वाले गरीब लोग इसकी मार कैसे झेल पाएंगे यह अंसंभव सा लग रहा है बीजेपी जनता को 20-25 साल पहले अंधकार में धकेलने की तैयारी कर रही है। इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज को प्राइवेट सेक्टर में देकर जनता से सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं को छीन लिया गया है। इस अवसर पर पार्टी के महासचिव संगठन अमरीश गिरिजी उपाध्यक्ष शिशुपाल नेगी यशपाल चौहान नरेश कुमार किरण कुमार दुबे विशाल सैनी चंद्रकांता सैनी अंजू सैनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!