Blog

गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया उन्हें याद

कमल मिश्रा

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को साम्राज्यवादी ताकतों से आजादी दिलाई, गांधी जी की शहादत हमें अहिंसा का रास्ता दिखाती हैं।

युवा नेता वरुण बालियान और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि हम सत्य, अहिंसा और नैतिकता को अपने जीवन में आत्मसात करें।

पार्षद महावीर वशिष्ठ और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि गांधी जी ने अपने सिद्धांतों से यह प्रेरणा दी कि सच्ची खुशी तब मिलती है,जब आप जो सोचते हैं,जो कहते हैं और जो करते हैं, उनमें तालमेल हो। पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि गांधी जी ने पूंजीवादी व्यवस्था से देश को गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाई और पूरे देश को एकसूत्र में पिरोया। पार्षद सोहित सेठी और वरिष्ठ नेता मनोज जाटव ने कहा का गांधी जी के जीवन से हम यह संकल्प लें कि समाज में जहां भी जुल्म और अन्याय हो उसके खिलाफ अहिंसा के माध्यम से संघर्ष करने का काम करें। पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान और वरिष्ठ श्रमिक नेता मुकुल जोशी ने कहा कि गांधी जी की पुण्यतिथि पर हम यह संकल्प लें कि अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज को हिंसा मुक्त किया जाएगा। पुण्यतिथि पर मुख्य रूप से अशोक गुप्ता, सरदार रमणीक सिंह, अनंत पाण्डेय, मुन्ना मास्टर, जतिन मदान, रोहित कुमार, बन्नी ठाकुर, अरुण राघव आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!