Blog

भोजपुरी समाज कल्याण समिति द्वारा  बसंत पंचमी के अवसर पर किया गया सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

 

हरिद्वार। भोजपुरी समाज कल्याण समिति द्वारा बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर ज्ञान की देवी, माँ सरस्वती की पूजा का आयोजन भव्य रूप में रामलीला मैदान, सेक्टर-3,  में प्रातः 10 बजे किया गया। समिति के अध्यक्ष  बी. के. राय जी, अपर महाप्रबन्धक, भेल, हरिद्वार द्वारा मुख्य अतिथि  टी. एस. मुरली,  सौम्या मुरली कार्यपालक निदेशक, हीप एवं सी.एफ.एफ.पी., भेल, एवं विशिष्ट अतिथि  रंजन कुमार जी, महाप्रबन्धक-ऑपरेशन, हीप, भेल, रानीपुर, हरिद्वार का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस कार्यक्रम में भेल के महाप्रबंधक  अमित कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक  एन एस राणा महाप्रबन्धक वैक्स  संजय सक्सेना, महाप्रबन्धक  अमित कुमार शर्मा, महाप्रबन्धक वाणिज्य  दिनेश सिंह, अपर महाप्रबन्धक  एन पी राय, अपर महाप्रबन्धक  राहुल मिश्रा,अपर महाप्रबंधक  अमित तिवारी,अपर महाप्रबंधक  गुंजन शुक्ला, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक  निखिल वर्मा, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक  अखिलेश पांडे, उप महाप्रबंधक  विवेक श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक  विनोद कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक परमानंद पंडित, एवं हरिद्वार शहर के गणमान्य  महेश प्रताप सिंह राणा सहित भोजपुरी समाज तथा उपनगरी के सैकड़ों भक्तजन उपस्थित थे।

पूजन के उपरान्त प्रसाद वितरण आयोजन समिति द्वारा किया गया। समिति द्वारा इस मौके पर मंत्र दीक्षा, नवजात शिशुओं का विद्या आरम्भ कराया गया एवं सरस्वती पूजा के दिन माँ सरस्वती के साथ गणेश, लक्ष्मी और पुस्तक लेखनी की पूजा भी करायी गई।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक  रामयश सिंह, भूतपूर्व विधायक एवं एम.एल.सी.,  ने कहा कि माँ सरस्वती जी को बुद्धि की देवी माना जाता है। जो प्राणी माता सरस्वती जी की पूजा व आराधना करता है। माँ सरस्वती जी की कृपा से उस प्राणी की बुद्धि का सर्वांगीण विकास होता है। हम माँ सरस्वती जी के जन्मोत्सव पर माँ सरस्वती जी से प्रार्थना करते है कि कोरोना महामारी पूर्णरूप से समाप्त हो जाये जिससे भारतवर्ष पुनः प्रगति पथ पर निर्वाध रूप से अग्रसर हो सकें।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष  बी. के. राय, महामंत्री  मनोज माँझी, संयोजक श्री विकास सिंह, समिति के संरक्षक भूतपूर्व महाप्रबन्धक  एस. के. मिश्र महाप्रबन्धक, वाणिज्य  दिनेश सिंह,  मार्कण्डेय सिंह,  सुशील त्रिपाठी, अनिल यादव, उमेश पाठक कोषाध्यक्ष दिवस श्रीवास्तव,  बी. जी. शुक्ला,  जटाशंकर श्रीवास्तव,  हरिहर प्रसाद, प्रशांत राय, तरुण शुक्ला,  एस. पी. मौर्या,  आर. के. राम एवं  अजय श्रीवास्तव,  एस बी पांडे, अशोक कुमार सिंह,  विजय यादव,  विजय कुमार,  कमलेश राय,  सुरेन्द्र कुमार,  अमित शाही,  कामता प्रसाद, राम आशीष विश्वकर्मा,  रूपेश विश्वकर्मा,  दीपक राय,  प्रेम शंकर ठाकुर,  हरीश साहू,  हरिहर प्रसाद,  बबलू गोंड, धर्मेश गुप्ता,  सत्येन्द्र प्रताप सिंह,  शिरोमणी सिंह,  महेन्द्र सिंह,  इंद्रजीत यादव, अनीश सिंह,  नेपाल गुप्ता,  सुरेंद्र गुप्ता, प्रहलाद चौहान,नवीन कुमार, ध्रुव सरोज, देवेंद्र यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, मणि प्रकाश तिवारी, भवानी स्वामी, आदि ने आयोजित कार्यक्रम में अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!