Blog

नवनिर्वाचित महापौर किरण जैसल ने की जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार नगर निगम के निर्वाचित महापौर किरण जैसल ने हरिद्वार के जिलाधिकारी  कर्मेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की और विकास कार्यों पर चर्चा की महापौर ने जिलाधिकारी से आगामी दिनों में हरिद्वार से प्रारंभ होने वाली चार धाम यात्रा और वर्ष 2027 में होने वाले अर्ध कुंभ को लेकर विस्तार से विकास कार्यों पर चर्चा की। जिस पर जिलाधिकारी  कर्मेंद्र सिंह ने हर संभव मदद और सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर महापौर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम किस प्रकार एक आदर्श नगर निगम बन सकता है इसका प्रयास हम सभी को मिलकर करना है

इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद्र और भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!