Blog
छलावे की राजनीति करती है कांग्रेस, जनता जानती है कांग्रेस की असलियत – विकास तिवारी
कमल मिश्रा
हरिद्वार। निकाय चुनाव में हार के बाद कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार पर लगाए जाने आरोपों पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस जब कोई भी चुनाव हारती है तो इसी तरह के मिथ्या आरोप लगाना शुरू कर देती है केंद्र चुनाव के हार के बाद पहले इन्होंने देश भर में ईवीएम मशीन पर गड़बड़ी के आरोप लगाए और अब बैलेट पेपर से संपन्न हुए इन निकाय चुनाव में जब यह हरिद्वार नगर निगम का चुनाव हारे हैं तो अब फर्जी वोटरों का आरोप लगाकर भाजपा को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की असलियत जानती है और इनको इसी तरह आने वाले हर चुनाव में सबक भी सिखा रही है और आगे भी इसी तरह सिखाती रहेगी।




