राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सुधार कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कल होगी समीक्षा बैठक – महापौर शंभू पासवान
प्रधान संपादक कमल मिश्रा
ऋषिकेश। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सुधार कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत दिनांक 28 फरवरी 2026 को समय दोपहर 12:00 बजे महापौर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अपने कार्यालय में बैठक आहूत कर शहर में वायु प्रदूषण होने के कारण व रोकथाम सहित NCAP द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जानी है।
बैठक में विभिन्न विभाग जैसे परिवहन विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम आदि विभागों द्वारा प्रतिभाग कर पर्यावरण संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया जाएगा। बैठक के दौरान स्वच्छ वायु सर्वेक्षण एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण की toolkit से भी समस्त विभागों को अवगत कराया जाएगा ताकि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर निगम ऋषिकेश को उत्कृष्ट रैंक प्रदान कराई जा सके।




