हरिद्वार

अंजना अरोड़ा अध्यक्ष और अखिलेश मैठाणी  बने मंत्री 

कमल मिश्रा 

हरिद्वार। म्युनिसिपल इंटर कालेज ज्वालापुर में  शिक्षकों  की शाखा के वार्षिक चुनाव,   चुनाव अधिकारी  मनोज कुमार,  प्रधानाचार्य सुनील कुमार कटारिया और पूर्व शाखा मंत्री  दीपक नौटियाल  के निर्देशन में सम्पन्न हुए। जिसमें सभी  पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया।

म्युनिसिपल इंटर कालेज ज्वालापुर में सम्पन्न हुए चुनाव  में  अध्यक्ष पद पर  अंजना अरोड़ा, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा, मंत्री अखिलेश मैठाणी, कोषाध्यक्ष  कमलेश  और उप मंत्री  राजू सिंह  को निर्विरोध चुना गया।

इस अवसर पर चुने  प्रधानाचार्य  सुनील कुमार कटारिया   ने सभी चयनित पदाधिकारियों  को बधाई दी  और माल्यार्पण कर सभी शिक्षक साथियों ने उनका स्वागत किया ।

कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व शाखा मंत्री दीपक नौटियाल ने किया ।

आज के इस चुनाव के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button